अर्थशास्त्र  क्या हैं ?|अर्थशास्त्र के प्रकार कितने होते  हैं ?|व्यष्टि अर्थशास्त्र क्या हैं ?


    अर्थशास्त्र  क्या हैं ? 

 अर्थशास्त्र उस मानवीय व्यवहार का विज्ञान है जिसका संबंध सिमित साधनों का बंटवारा इस ढंग से करना है जिससे की उपभोकता अपनी संतुष्टि को अधिकतम कर सकें ,उत्पादक अपने लाभ को अधिकतम कर सकें और  समाज अपने सामाजिक कल्याण को अधितकम कर सकें।

अर्थशास्त्र के प्रकार कितने होते  हैं ?

अर्थशास्त्र के दो प्रकार होते हैं। 

i ) व्यष्टि अर्थशास्त्र

ii ) समष्टि अर्थशास्त्र 

   व्यष्टि अर्थशास्त्र क्या हैं ?

व्यष्टि अर्थशास्त्र केवल एक आर्थिक इकाई की आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन करता है। 

         समष्टि अर्थशास्त्र क्या हैं ?

समष्टि अर्थशास्त्र में संपूर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर संबंधों अथवा आर्थिक  समस्याओं का अध्ययन किया जाता है। 

          वास्तविक अर्थशास्त्र  क्या हैं ?

वास्तविक अर्थशास्त्र भुत ,वतर्मान तथा भविष्य के आर्थिक मुद्दों से संबंधित है। 

वास्तविक अर्थशास्त्र के कथन है की क्या था,क्या है तथा क्या होगा' से संबंधित हैं। 

     आदर्शात्मक अर्थशास्त्र  क्या हैं ?

आदर्शात्मक अर्थशास्त्र आर्थिक मुद्दों अथवा आर्थिक समस्याओं पर अर्थशास्त्रियों के विचार से संबंधित है। 

आदर्शात्मक अर्थशास्त्र के कथन है की 'क्या होना चहिये' से संबंधित हैं। 

   अर्थव्यवस्था क्या हैं ?

 अर्थव्यवस्था उस व्यवस्था को कहते हैं जिसके के माध्यम से एक क्षेत्र के लोग अपनी आजीविका अर्जित करते हैं। 

            अर्थव्यवस्था के कितने प्रकार हैं ?

i) केंद्रीय नियोजित अर्थव्यवस्था

ii) बाजार अर्थव्यवस्था

iii) मिक्षित अर्थव्यवस्था

       केंद्रीय नियोजित अर्थव्यवस्था

ये वे अर्थव्यवस्थाएँ हैं जहाँ आर्थिक क्रियाओं पर सरकार अथवा किसी केंद्रीय अधिकारी का संपूर्ण नियंत्रण होता है।

                  बाजार अर्थव्यवस्था

ये वे अर्थव्यवस्थाएँ हैं जहाँ आर्थिक क्रियाओं पर बाजारी शक्तियों का नियंत्रण होता है। 

     मिश्रित अर्थव्यवस्था

ये वे अर्थव्यवस्थाएँ हैं जहां आर्थिक क्रियाओं पर बाजारी शक्तियों का नियंत्रण होता है फिर भी वे सरकार के माधयम से नियमित की जाती हैं।